कुलपति ने ओपीडी का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने गुरुवार सुबह 9 बजे ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। प्रवेश द्वार पर गंदगी और समय पर सफाई कर्मियों एवं सुपरवाइजर की अनुपस्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कुलपति ने निर्देश दिए कि ओपीडी खुलने से पहले हर हाल में परिसर की साफ-सफाई पूरी हो और कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को दुरुस्त किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मरीजों से बातचीत की और जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर रखे रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की। इसमें पाई गई अनियमितताओं पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज का रजिस्ट्रेशन सही ढंग से दर्ज हो। मरीज को डॉक्टर से दिखाने के बाद उसकी जानकारी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित की जाए तथा री-विजिट पर्चे का नंबर भी दर्ज होना चाहिए।

रेस्पिरेट्री मेडिसिन ओपीडी का निरीक्षण करते हुए कुलपति ने कहा कि यदि जूनियर डॉक्टर कोई दवा लिखते हैं तो उसे सीनियर डॉक्टर से अनुमोदित कराना जरूरी होगा। साथ ही ओपीडी में मौजूद सभी डॉक्टरों को एप्रन पहनकर ही ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

कुलपति ने बिलिंग काउंटर और आभा आईडी काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया को हिंदी में प्रदर्शित किया जाए, ताकि ग्रामीण मरीज आसानी से पर्चा बनाने की विधि समझ सकें। इसके साथ ही हेल्प डेस्क पर तैनात स्टाफ को मरीजों की हरसंभव मदद करने के आदेश दिए।

इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, ओपीडी नोडल ऑफिसर प्रो. डॉ. गणेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी