मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का सेमिनार सम्पन्न

Share This

भरथना- देश के प्रमुख जननेता, सीपीएम महासचिव पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के पहले स्मृति दिवस पर आज अवध गार्डन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘‘संवैधानिक मूल्यों पर हमला और हमारे दायित्व‘‘ विषय पर हुए इस सेमिनार में वक्ताओं ने मौजूदा हालात की विशेषताओं और उनके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उनसे बाहर आने के बारे में विचार विमर्श किया।

सेमिनार के मुख्य वक्ता लेखक संपादक, अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बाद सरोज थे। उन्होंने भारत के इतिहास के उल्लेख के साथ बताया कि इस देश का निर्माण ही समावेश और मिलमिलाप से हुआ है। दुनिया के सारे धर्म यहाँ हैं, पृथ्वी की सभी बड़ी मानव प्रजाति यहाँ हैं, भाषाओं के अनेक परिवार यहाँ है। इन सबके समन्वय का नाम ही हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए धर्म की आड़ ले रहे हैँ। वे न भारत को जानते हैँ न ही वादे वादे जायते तत्वबोधः की परम्परा से ही परिचित हैँ। ये वे हैँ जो अनेक रंगबिरंगे फूलों और खुशबुओं की बगिया पर बुलडोजर चलाकर सिर्फ धतूरा लहलहाना चाहते हैँ। उन्होंने कहा कि ये जो आज देश के दुर्भाग्य से सत्ता में जा बैठे हैँ, वे आजादी की लड़ाई में कभी शामिल नहीं रहे। जिन्होंने प्रगति की बजाय पीछे की ओर देखा, उजाले की जगह अन्धकार को पूजा है। इसीलिये ये भारत के संविधान को खत्म कर देना चाहते हैँ। ये सिर्फ संविधान के नहीं पिछली पांच हजार वर्ष में भारत ने जो हासिल किया है। उसके भी दुश्मन है। इनसे भारत को बचाने के लिए साझी मुहिम का आव्हान भी उन्होंने किया।

उ.प्र. किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी की प्रथम पुण्यतिथि पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में संविधान बचाओ, साम्प्रदायिकता खत्म करो, भाईचारा मजबूत करो, अधिकारों और खेती किसानी को बचाने के लिए संघर्ष करो, के रुप में मना रही है। उन्होंने बिजली के निजीकरण, कृषि पर अमरीका और ब्रिटेन से हो रहे समझौतों के खतरे से आगाह करते हुए व्यापक किसान आन्दोलन संगठित करने की अपील की। माकपा जिलासचिव नाथूराम यादव ने जिले में चल रही दमन की कार्यवाही की निंदा करते हुए सरकार द्वारा किसान की जमीन मिट्टी मोल हड़पने के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। का0 रामप्रकाश पोरवाल को इस मौके पर सम्मानित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अशोक यादव ने तथा संचालन अनिल दीक्षित ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...