शिक्षक नौकरी ही नहीं, बल्कि नौनिहालों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शिक्षक एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो राष्ट्र के नौनिहालों को संस्कारवान शिक्षा की ओर अग्रसर करता है और यही दीपक रूपी छात्र-छात्रायें अपने अलौकिक प्रकाश से सम्पूर्ण जगत को जगमग करके अपने परिवार, गुरूजनों सहित क्षेत्र को गौरवान्वित करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षा जगत में अपने-अपने विचार रखे।

कन्या प्रा0वि0 पुराना भरथना में प्र0अ0 सन्तोष कुमारी का कहना है कि बच्चों में अनुशासित व संस्कारित शिक्षा का समावेश कराना ही हमारा मूल उद्देश्य है। शिक्षक होना मेरे लिए केवल जीविकोपार्जन का साधन ही नहीं, अपितु गौरवान्वित विषय है कि हमें नौनिहालों को शिक्षित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय व बच्चों के प्रति मैं व मेरा पूरा विद्यालय परिवार छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, महापुरूषों की जयन्ती व पुण्यतिथि, विभिन्न दिवसों, राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक, सामाजिक मंचन आदि सभी गतिविधियां एक सकारात्मक मुहिम के साथ करवाते हैं।

उ0प्रा0वि0 कन्धेसी पचार में स0अ0 सपना यादव का कहना है कि प्रायः आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे ही परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत रहते हैं। हमारी प्राथमिकता रहती है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऐसी संस्कारित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें, कि वे स्वतः ही अन्य बच्चों को हमारे विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें। शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य प्रकार की प्रतिभाओं मेंहदी, चित्रकला, रंगोली, खेलकूद, शैक्षिक भ्रमण, दैनिक जीवन की क्रियाकलाप, सामाजिक तौर तरीके में बच्चे अग्रणी रहें, इसके लिए सदैव प्रयासरत रहती हूँ।

होली प्वाइण्ट एकेडमी शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक दिवस की सार्थकता तभी है, जब शिक्षक व छात्र दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान व अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करें। क्योंकि जब शिक्षक-छात्र दोनों ही सजग होगें, तभी समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना सम्भव हो सकेगा।

उ0प्रा0वि0 न0 गुदे के इं0प्र0अ0 दीपक यादव (विक्की) ने कहा कि आज आधुनिकता के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक संसाधनों की बहुतायत है। ऐसे में शिक्षक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्र को सकारात्मकता की ओर उन्मुख करे और छात्र भी शिक्षक के बताये गये सदमार्ग पर चलकर उच्च शिखर को स्पर्श करने के लिए संकल्पबद्ध रहे। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...