बोर्ड बैठक में सभासदों ने रखे प्रस्ताव

Share This

भरथना- स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा विगत बोर्ड बैठक की कार्यवाही व विगत माह के आय-व्यय को पढ़कर सुनाया गया।

मंगलवार को आयोजित उक्त बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डोें में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मुददों को भी उठाया गया एवं सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से न होने के कारण शिवा यादव व नूरबानो व अन्य सभासदों के द्वारा सफाई कर्मचारी रंजीत, रमेश चन्द्र व अन्य के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही नगर में अतिक्रमण की समस्या से आम जनमानस को आवागमन में काफी असुविधा के सम्बन्ध में भी प्रस्ताव रखा गया तथा टीम तैयार कर जनहित में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाये।

सभासद नूरबानो व शिवा यादव के द्वारा यह प्रस्ताव भी रखा गया कि पूर्व में पिछले कार्यकाल वर्ष 2019 से 2022 तक नगर पालिका परिषद भरथना को पं0 दीनदयाल उपाध्याय, 15वॉं वित्त आयोग आदि में काफी धनराशि प्राप्त हुई थी, जिनके टेण्डर की कार्यवाही भी की गई थी, पूर्व में 05 नलकूपों को लगाने एवं कई सड़कों, पार्क व नालों को बनवाने के टेण्डर भी हुये थे, परन्तु अभी तक कार्य नहीं कराये गये है एवं कई कार्य धरातल पर नहीं हुये है। जिससे आम-जनमानस में पालिका व शासन की छवि खराब हुई है। ऐसी स्थिति में इसकी जांच करायी जानी आवश्यक है। लगी हुई हाईमास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब है, जिनको ठीक कराया जाये। सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जाये और रेलवे स्टेशन के समीप नाला व मिडिल स्कूल पार्क भी बनवाया जाये। इसके साथ ही पालिका की आय बढ़ाने के लिये भी प्रस्ताव किया गया और जो नयी योजनायें शासन से संचालित है, उनकी भी कार्य योजना तैयार की जाये और शासन को प्रेषित की जाये।

आवश्यकतानुसार पेयजल, पथ-प्रकाश व सफाई से सम्बन्धित आवश्यक सामिग्री क्रय किये जाने, खराब वॉटर कूलर व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराये जाने, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही एवं सभासदगणों के बोर्ड लगवाने, आवश्यक पुलिया मरम्मत, निर्माण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। पालिका बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र के अलावा सभासदगण सीमा, मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉंदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति, रीना देवी, राजीव कुमार, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, सुशील पोरवाल, किरन, नूरवानो, रेखा देवी एवं पालिका कर्मी प्रधान लिपिक राजेन्द्र कुमार, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, राहुल त्रिपाठी, अरविन्द रावत, महेन्द्र पाल सिंह, अशोक यादव, अतुल कुमार सहित समस्त पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...