हनुमान मन्दिरों में उमडा आस्था का सैलाब

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बुढवा मंगल के पावन पर्व के अवसर पर नगर व क्षेत्र के समस्त हनुमान मन्दिरों में भोर होते ही पवनसुत वीर हनुमान का मंगल स्नान, सिन्दूर श्रृंगार, पूजन अर्चन, हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान का क्रम शुरू हो गया। साथ ही प्रसाद चढाने के लिए सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड सुबह से ही एकत्रित होने लगी। जिसके चलते सम्पूर्ण नगर हनुमान भक्ति में सरावोर रहा।

इसी क्रम में कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) भरथना पर चल रहे 44वें मंगल महोत्सव के दौरान भोर से शुभ मुर्हूर्त में सैकडों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर स्वयं अपने हाथों से अंजनी के लाल बालरूप हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढाया। तदुपरान्त आकर्षक श्रृंगार के साथ आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती प्रारम्भ हुई और मन्दिर प्रांगण में मौजूद सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड आदि का पाठ किया तथा भोग प्रसाद स्वरूप 56 भोग फल, मेवा, मिष्ठान का प्रसाद राजीव पोरवाल व सुनील शारदा द्वारा चढाया गया। भोर होते ही मन्दिर पर प्रसाद चढाने के लिए महिला-पुरूष भक्तजनों की भीड भारी संख्या में एकत्रित होने लगी। जिसके फलस्वरूप दर्शन पूजन का क्रम अनवरत जारी है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के अलावा मन्दिर समिति प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, अध्यक्ष बृजेश गुप्ता रूपे, मंत्री विकास दीक्षित दीपू, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, डा0 अभिनव दुबे, सनी श्रीवास्तव, गजेन्द्र राजावत, पंकज चौहान, सीटू यादव, रिंकू चौहान, राजू माहेश्वरी, विशाल तोमर, योगेन्द्र वर्मा, भोले सिसौदिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति (लंगूर की मठिया) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य मंगल महोत्सव के दौरान नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालुओं ने आकर्षक साज-सज्जायुक्त मन्दिर प्रांगण में विराजमान हनुमान जी के दर्शन पूजन व भोग प्रसाद चढाने का क्रम अनवरत जारी है। इस दौरान समिति अध्यक्ष डा0 राज नारायण यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा, राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा के अलावा समस्त समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मन्दिर प्रांगण में विराजमान हनुमान जी के दरबार में भी सुबह से ही भारी संख्या में महिला-पुरूष भक्तजनों ने पहुँचकर घण्टा, शंख की धुनों के बीच भोग प्रसाद चढाकर अपने आराध्य का आवाहन किया। तदुपरान्त पं0 बृजेन्द्र नाथ शुक्ला, बण्टी शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन कराया गया। श्रद्धालुओं ने बजरंगवली के गगनभेदी जयघोषों के साथ सर्वकल्याण की कामना की।

वहीं नगर के अन्य हनुमान मन्दिरों पागल बाबा मन्दिर, दाऊ जी मन्दिर, होमगंज भोलेकुटी, महावीर नगर स्थित बडे हनुमान मन्दिर, मिडिल स्कूल स्थित हनुमान मन्दिर, माता लौंगश्री मंदिर, दुर्गाधाम, रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिमा आदि मन्दिरों में भी भोर होते ही पूजन अर्चन व भोग प्रसाद का सिलसिला शुरू हो गया। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...