पागलबाबा गंगासागर धाम पर सम्पन्न हुई बैठक

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में संगीतमयी झाँकी दर्शन-नृत्य आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। साथ ही आगामी शारदीय नवरात्रि में सम्पन्न होने वाले नवदुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

रविवार की सांय कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम के कैला देवी मन्दिर स्थल पर मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया के संयोजन में राधा अष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। आकर्षक वेशभूषा में सजे राधाकृष्ण की मनमोहक झाँकी व संगीतमयी ध्वनियों पर उनके नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुजनों को मोहित किया। साथ ही आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मन्दिर प्रांगण में भव्य व ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न होने वाले नवदुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के गणमान्यजनों के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने विचारों के माध्यम से कार्यक्रम को नया स्वरूप प्रदान करने की बात रखी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, गुड्डू चौरसिया, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, आशू चौरसिया, आशू शुक्ला, नीरज यादव, नीलू पाण्डेय, देवेन्द्र पोरवाल, शेखर राठौर, सी0के0 शुक्ला सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...