आज पक्का तालाब पर धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

धर्म रक्षा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान माहौल भक्तिमय और मंगलमय रहा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामूहिक प्रार्थना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के संम्पन होने के बाद सभी भक्त्ग्ड़ो में प्रसाद बाट कर कार्यक्रम को पुर्तासम्म्पन किया

