सपा कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र जी की 93वीं जयंती, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Share This

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ चिंतक, दार्शनिक, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र “छोटे लोहिया” की 93वीं जयंती पर आज सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके समाजवादी विचारों और राजनीतिक योगदान पर चर्चा की गई और उनके दिखाए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी का जीवन समाजवादी विचारधारा की जीवंत मिसाल था। उनके विचार आज भी पार्टी के मार्गदर्शक हैं।

गोष्ठी को सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव गुड्डू, रवींद्र शुक्ला, आशीष राजपूत, सपा जिला प्रवक्ता मयंक बिधोलिया, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता विक्की, पूर्व अध्यक्ष हामिद पहलवान, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष किशन यादव, भरथना अध्यक्ष जय सिंह चौहान, इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, सपा जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव रोहित, ध्यान सिंह यादव, प्रवीण कुशवाहा, देवेश पचौरी, सीताराम कश्यप, संतोष राठौर, राकेश यादव, सुभाष यादव, संतोष राजपूत, शहर अध्यक्ष अब्दुल माबूद अंसारी, छात्र सभा अध्यक्ष रवि यादव विधायक, अमित कठेरिया, सपा नेत्री संगीता राजपूत, दिनेश यादव, संत प्रकाश यादव, सफी अहमद बालक, कमलेश यादव, हुकुम सिंह यादव, महेश कुमार फौजी, राजू यादव, बृजमोहन यादव, रविंद्र सिंह यादव, रेशू चौधरी, राजेश कुमार राजू समेत अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

सभा में वक्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र के विचारों को युवाओं तक पहुँचाने और समाजवाद की मजबूती के लिए सतत संघर्ष का संकल्प दोहराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी