वृद्ध आश्रम के कमरे में घुसा खतरनाक करैत सांप, मचा हड़कंप सर्पमित्र डॉ. आशीष ने रेस्क्यू कर बचाई बुजुर्गों की जान

Share This

बारिश के मौसम में वन्यजीवों की हलचल आम हो गई है और इसी क्रम में आज एक खतरनाक करैत सांप सरोज वृद्धाश्रम, महेरा फाटक (थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र) में एक कमरे में घुस आया, जिससे वहां रह रहे बुजुर्गों में हड़कंप मच गया।

सुबह के समय बुजुर्गों ने चारपाई के नीचे काले और सफेद छल्लेदार करैत सांप को देखा तो डर के मारे शोर मच गया। सांप को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह कमरे के एक कोने में जाकर डिब्बे के पीछे छिप गया।

घटना की सूचना आश्रम के मैनेजर आशीष यादव ने तुरंत आश्रम संचालक और सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही डॉ. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग के निर्देशानुसार उसे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।

डॉ. आशीष ने बताया कि यह करैत सांप अत्यंत विषैला और साइलेंट किलर माना जाता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिक ज़हर होता है, जो यदि समय पर उपचार न मिले तो जानलेवा हो सकता है। संभवतः यह सांप कमरे में चूहों का पीछा करते हुए घुस आया था।

उन्होंने सभी बुजुर्गों को सतर्क करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि सांप अक्सर गंदगी, चूहों या नमी की ओर आकर्षित होते हैं। इस प्रकार की घटना में समय पर एंटीवेनम और वेंटीलेटर मिलना जरूरी होता है।

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद आश्रम के स्टाफ और सभी बुजुर्गों ने राहत की सांस ली। आश्रम मैनेजर ने बताया कि पूरे परिसर में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

आश्रम संचालक रविशंकर पांडेय और आशा दीक्षित ने बुजुर्गों की जान बचाने के लिए डॉ. आशीष त्रिपाठी का आभार जताया। रेस्क्यू के दौरान आश्रम का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...