श्रावण के अंतिम सोमवार को सेविन हिल्स विद्यालय के बच्चों ने नीलकंठ मंदिर पर दी शिव उपासना की भव्य प्रस्तुति

Share This

इटावा:- गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में सोमवार को सेवन हिल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लालपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर पर शिव उपासना कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी गई,जिसे देखकर मंदिर आए श्रद्धालुगण मुग्ध हो उठे।विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर शिव से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंदिर प्रांगण में शानदार नृत्य और संगीतबद्ध मंचन किया।

सर्वप्रथम कक्षा 5 के छात्र- छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई जिसका नेतृत्व यमन राजवंशी ने किया।तत्पश्चात कक्षा 8 की छात्राओं ने भगवान शिव के डमरू नाद पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका नेतृत्व प्रशांत यादव ने किया।इसके बाद बृज किशोर के नेतृत्व में संगीतमय प्रस्तुति दी गई जिसमें “आरंभ है प्रचंड, शिव तांडव स्त्रोत,हर हर शंभु, सांसों की माला पे शिव का नाम” पर छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुत दी।अंत में कक्षा 6,7 व 8 के छात्रों ने शिव लीला दिखाई जिसमें शिव जी के विभिन्न तांडवों जैसे आनंद तांडव,शल्य तांडव,रुद्र तांडव,उमा तांडव, संहार तांडव, विवाह तांडव व विजय तांडव को दर्शाया गया,जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी भक्त श्रद्धालु भी झूम उठे।

विद्यालय के बच्चों द्वारा धर्म संस्कृति से जुड़ी इस शानदार कला प्रस्तुति के लिए विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट,ट्रस्टी सुनील कुमार राजपूत एवं प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...