अदनान कुरैशी बने लोहिया वाहिनी के शहर अध्यक्ष, जोश और उम्मीदों के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी

Share This

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी को नया नेतृत्व मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने की, जबकि लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव ने युवा नेता अदनान कुरैशी को संगठन का शहर अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत हमेशा से जोश और जज्बे से भरे युवा कार्यकर्ता ही रहे हैं। उन्होंने अदनान कुरैशी के भाषण कौशल और जनसंपर्क क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनसे आशा है कि वे अपने स्व. पिता गुड्डू कुरैशी और ताऊ कदीर कुरैशी की तरह समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा शुरू की गई पीडीए मूवमेंट को ताकत देंगे।

लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस विश्वास को ज़मीन पर साबित करेंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर काम करेंगे। अदनान, स्व. गुड्डू कुरैशी के पुत्र एवं समाजवादी आंदोलन से जुड़े स्व. कदीर कुरैशी के भतीजे हैं।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के महासचिव वीरु भदौरिया, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र यादव, आशीष राजपूत, व्यापारी नेता कामिल कुरैशी, हाजी शेख आफताब, है लकी, सिकंदर वारसी सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने अदनान कुरैशी को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प दोहराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी