वन्यजीवों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेषज्ञों की टीम का इटावा सफारी पार्क में निरीक्षण

Share This

इटावा सफारी पार्क में आज एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पं. दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा के प्रो. डॉ. आर.पी. पाण्डेय तथा वाइल्ड लाइफ एसओएस, आगरा के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. इलैया राजा अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान पार्क में मौजूद विभिन्न वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार किया गया।

शेरनी रूपा से जन्मी मादा शावक का अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शावक के सभी शारीरिक अंग सामान्य पाए गए। उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई को अपने साथी शावक की मृत्यु के पश्चात वह मानसिक तनाव में थी तथा भोजन भी कम मात्रा में ले रही थी। उसकी मनोदशा को देखते हुए उसे नियोनेटल हाउस में रखे गए तेंदुआ शावकों के पास वाले क्राल में स्थानांतरित किया गया, जिससे उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। अब वह सामान्य रूप से आहार ले रही है और व्यवहार में भी सुधार हो रहा है।

इसके अतिरिक्त तेंदुआ शावकों एवं अन्य उपचाराधीन तेंदुओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने सफारी पार्क के पशुचिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव प्रदान किए। इस निरीक्षण के दौरान सफारी पार्क के उपनिदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, जीव विज्ञानी बी.एन. सिंह, डॉ. रॉविन सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, पशुचिकित्सक सुयश सचान, कम्पाउंडर एवं भंडार प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...