जरूरतमन्दों का सहयोग करना ईश्वरीय पूजा- अतुल प्रधान (सी0ओ0)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाज के असहाय व जरूरतमन्दों की पीडा महसूस करके उनका हरसम्भव सहयोग करना ही सबसे बडी ईश्वरीय पूजा है। जो व्यक्ति जितना सामर्थ्यवान है, उसे अपनी स्थिति के अनुसार ऐसे जरूरतमन्दों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिये।

उक्त बात रविवार को कस्बा के महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने कही। निराश्रित एवं असहाय सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में आयोजित तृतीय सहायता वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सी0ओ0 अतुल प्रधान ने विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्याम सुन्दर चौरसिया, पूर्व मंत्री अशोक यादव, संस्था के प्रेरणास्त्रोत/पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, सुधा पाण्डेय के साथ माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त संस्था के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संस्था द्वारा समाज की निर्धन, असहाय व जरूरतमन्द 18 महिलाओं को स्वरोजगार से आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हेतु सिलाई मशीन व 4 व्यक्तियों को उपचार हेतु नगद धनराशि प्रदान करके उनका सहयोग किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चौहान, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, उपसचिव समलेश यादव, अजय यादव, किशन कुमार, देवेन्द्र पोरवाल, रज्जू पोरवाल, रजनीश पोरवाल कल्लू, राजेश यादव पण्डा, अशोक रावत, देवेन्द्र सिंह चौहान, शिवकुमार सक्सेना, अरविन्द चौरसिया, जमुनादास लखवानी, अखिलेश पोरवाल, रामजी भदौरिया, रघुराज सिंह कुशवाह, आर0एन0 दुबे, नीरज यादव, अंकुर पुरवार, विवेक पोरवाल, विष्णु भदौरिया, वीरेन्द्र यादव सहित सैकडों गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा पाण्डेय व सफल संचालन रामप्रकाश पाल ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...