इटावा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने दीप प्रज्वलन कर किया। सहज दुग्ध उत्पादकों के स्वामित्व वाली एवं नई पीढी की सहकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करने वाली संस्था है। यह उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में कार्य करने वाली एवं 132000 सदस्यों वाली सबसे बड़ी सहकारी संस्था है।

संस्था द्वारा आज उन सभी महिला सदस्यों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जिन्होंने गत वर्ष एक लाख रुपए से अधिक की दुग्ध आपूर्त की है। जनपद इटावा में संस्था के 15000 सदस्य हैं जिनमें 50% महिला हैं। जनपद की 1582 महिला सदस्यों ने एक लाख रुपए से अधिक
की दूध आपूर्ति की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम द्वारा संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया। संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ प्रफुल्ल भानवाड्यिा द्वारा बताया गया कि संस्था अपने दुग्ध उत्पादक सदस्यों के लिए कृत्रिम गभार्धान कार्यक्रम भी चलाती है तथा उच्च गुणवत्ता का पशु आहार उपलब्ध कराती है एवं माह अगस्त से पशु चिकित्सा सुविधा प्रारम्भ
121 महिलाओं को सम्मानित किया गया और 1 लाख से लेकर 9 लाख तक कमाने वाली 8 महिलाओं को चेक प्रदान किए गए और विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली महिलाओं ने कहा कि सहज संस्था से जुड़ कर उनके जीवन स्तर ने सुधार आया है। दूध बेच कर हो रही आमदनी से परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही है।

