प्रकृति की रक्षा, जीवन की सुरक्षा Nature Guards UP-75 ने मनाया अपनी स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव

Share This

लखना:- 12 जुलाई 2025 पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संगठन Nature Guards UP-75 ने आज अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण और हवन के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए और पर्यावरण शुद्धि हेतु वैदिक विधि से आहुतियाँ दी गईं।कार्यक्रम का आयोजन लखना प्राचीन राम जानकी मंदिर, जो कि लखना चौकी के पीछे स्थित है, में किया गया।

इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि श्री ब्रह्मानंद कठेरिया, उपजिलाधिकारी (SDM) चकरनगर तहसीलदार, चकरनगर श्री रामानन्द मौर्य, क्षेत्राधिकारी (CO) चकरनगर श्री प्रदीप कुमार लखना क्षेत्रीय वन अधिकारी, डॉ. राम बिहारी त्रिपाठी,टिंकू सोनी,धनंजय कुशवाहा, शिवम शुक्ला एवं कुलदीप ANI, सहित कई अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्था के अभय यादव ने अपने एक साल के सफर को साझा करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि जन-जागरूकता फैलाना है। आज हमें गर्व है कि हम सैकड़ों पेड़ लगा चुके हैं और लोगों के दिलों में प्रकृति के लिए संवेदना जगा पाए हैं।”इसी बीच संस्था की दीपाशी कुशवाहा ने भी अपने विचार साझा करते हुए संस्था की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य ओमजी पोरवाल, आख्या पोरवाल, मानसी कुशवाहा, मानसी पोरवाल, सर्वज्ञ पोरवाल, सक्षम कुशवाहा, नव्या ओमर, इशिका एवं वैष्णवी पाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था का यह कार्यक्रम स्थानीय निवासियों, छात्रों, युवाओं एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा। Nature Guards UP-75 अपने स्वयं के योगदान व समर्पण के बल पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...