अघोषित बिजली कटौती के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भीषण चिलचिलाती गर्मी के चलते नगर मेें बीते कई दिनों से चल रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस को हो रही परेशानियों के सम्बन्ध में एक ज्ञापन पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर अधीक्षण अभियन्ता को उनके प्रतिनिधि अंकित यादव ने सौंपकर जल्द समस्या के निराकरण की माँग की।

गुरूवार को स्थानीय विद्युत कार्यालय पर निरीक्षण करने पहुँचे अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण वृत्त इटावा मनोज गौर को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि अंकित यादव ने ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें अवगत कराया कि भीषण गर्मी के चलते नगर में बीते कई दिनों से अत्यधिक रोस्टिंग व फाल्ट होने के कारण अघोषित बिजली कटौती हो रही है। यहाँ तक कि कभी-कभी पूरी-पूरी रात या पूरे-पूरे दिन बिजली कटौती होने से आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित है। साथ ही बिजली की कम सप्लाई होने के कारण नगर पालिका के पानी के ट्यूबबैल भी कम चल पाते हैं। जिससे पानी की समस्या भी रहती है। अंकित यादव ने बताया कि जिलाधिकारी व अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड इटावा के कार्यालय पहुँचकर उन्हें भी ज्ञापन सौंपते हुए नगर की बिजली की समस्या से अवगत कराया गया है। अधीक्षण अभियन्ता श्री गौर ने आश्वासन दिया कि अभी हाल ही में विभाग द्वारा नगर में केविलें, ट्रांस्फारमर आदि नये उपकरण लगवाये गये हैं। विभाग प्रयासरत है। बहुत ही जल्द कटौती व लोकल फाल्ट आदि की समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नगर कमेटी की बैठक के बाद मंत्री कामरेड अनिल दीक्षित ने बताया कि भरथना में बिजली की भारी किल्लत पैदा की जा रही है। तार बदलने के नाम पर सुबह से शाम तक बिजली काट दी जाती है। यही नहीं रात में भी कई बार दो-तीन घण्टे के लिए कटौती हो जाती है। उन्होंने बिजली की दरें बढाने, स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को परेशान करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति पर तत्काल सुधार कर भरथना में निर्बाध रूप से बिजली देने की माँग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...