व्यापार मण्डल ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बिना किसी विभागीय आदेश के चलते नगर में मनमाने ढंग से लगाये जा रहे विद्युत स्मार्ट मीटर का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल पुरजोर विरोध करेगा। उक्त विरोध से सम्बन्धित चार सूत्रीय माँग पत्र व्यापार मण्डल ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना के अध्यक्ष विमल पोरवाल (बण्टी) ने उपखण्ड अधिकारी लव कुमार वर्मा को चार सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर विरोध दर्ज कराते हुए बताया कि नगर में बिना किसी विभागीय आदेश के चलते विद्युत स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं, जो गलत हैं। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी से सम्बन्धित विभागीय आदेश की प्रति चाही, जो विभाग द्वारा उपलब्ध न करा पाने के चलते व्यापार मण्डल ने बताया कि अगर समय रहते विभाग द्वारा कोई आदेश उपलब्ध नहीं कराया गया, तो व्यापार मण्डल नगर में लाउडस्पीकर, पम्पलेट व सोशल मीडिया के माध्यम स्मार्ट मीटर न लगवाने के सम्बन्ध में जन-जन तक भरपूर प्रचार प्रसार करेगी। साथ ही आवश्यकता पडने पर बाजार बन्दी करके मनमाने ढंग से लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध करेगी।

उक्त सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी लव कुमार वर्मा ने बताया कि आज व्यापारियों द्वारा नगर में लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा गया है। उक्त स्मार्ट मीटर प्रत्येक उपभोक्ता के यहाँ लगवाया जाना आवश्यक है। व्यापारियों द्वारा जो आदेश की प्रति चाही गई है, वह एक-दो दिन में विभागीय उच्चाधिकारियों से प्राप्त कर व्यापारियों को उपलब्ध करा दी जायेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सोनी, संजय माधवानी, सुशील पोरवाल नानू, छैलबिहारी गुप्ता, धर्मेन्द्र शाक्य, सुमित गुप्ता आदि व्यापारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो- उपखण्ड अधिकारी लव कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपते व्यापार मण्डल के पदाधिकारी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...