गौ माता की सेवा करने से गोविन्द प्रसन्न होते हैं : पं.डॉ.मयंक चतुर्वेदी

Share This

इटावा:- सैफई विकास खण्ड के काशीपुर पंचायत के ग्राम नगला मियां में गोरखटीला पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के महंत बाबा पागल नाथ के सानिध्य में परीक्षित सुधीर एवं नवरत्न के द्वारा आयोजित कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया l श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पँ ड़ॉ मयंक चतुर्वेदी महाराज ने बताया कि प्रकृति को शुद्ध करने के लिए भगवान स्वयं लीलाएं करते हैं और उन लीलाओं के द्वारा प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करते हैं पूतना रूपी माया को प्रभु दूर करते है l

शकटासुर, तृणावर्त, अघासुर जैसे राक्षसों का बध किया ,संकट के बादल तो मनुष्य के जीवन मे भी जन्म के साथ ही घिरे रहते हैं दावानल जैसी अग्नि से ब्रज वासियों की रक्षा की !यमुना जल को शुद्ध करने के लिए प्रभु ने अपनी गेंद को जल में फेंककर कालिया नाग को रमण द्वीप में भेज दिया! प्रभु ने ब्रह्मा जी का भृम दूर कर गोपाल लीला की कन्हैया ने गायों की सेवा की जिससे उनका नाम गोपाल पड़ा,गाय माता सनातन धर्म का साक्षात देवालय है जिसमे समस्त 33 कोटि देवता वास करते है सभी वैष्णवों को गाय की सेवा करने से गोविन्द प्रशन्न होते हैं l

पं. डॉ मयंक चतुर्वेदी ने बताया भगवान ने ग्वालों के साथ टोली बनाकर दूध दही के व्यापार को रोकने के लिए माखन चोरी की लीला की इंद्र के अभिमान को दूर करने के लिए सात दिन सात रात सात कोष के गिरिराज पर्वत को एक अनामिका अंगुली पर धारण किया गोवर्धन भगवान की भक्तों ने पूजा की ओर परिक्रमा लगाकर मैं तो गोवर्धन को जाऊंगी आदि भजनों पर आनंद लिया भगवान के मयूर नृत्य की झांकी ने सभी का मन मोह लिया कथा में राहुल ढोलक सेवा,अर्जित कीबोर्ड सेवा,हरगोविंद पैड सेवा विशाल महाकाल की सुंदर झांकियां एवं आचार्य भूपेंद्र मिश्रा वृंदावन के द्वारा हवन पूजन कराया गया ,मुख्य श्रोता प्रमोद यादव,अजय यादव,अमित यादव,स्वेतांग यादव,अनुराग,विशंभर ,राजवीर , युवराज आदि उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...