डम्फर के कुचलने से छात्रा की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बकेवर- भरथना मार्ग पर ग्राम मोढी स्थित एमएसके इंटरनेशनल स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे बकेवर की ओर से अनियंत्रित रफ्तार ओवरलोड मोहरम भरे दौड़े आ रहे एक डम्फर ने ग्राम मोढी निवासी साइकिल सवार कक्षा 9 की छात्रा कु0 सरिता उर्फ गुड्डन दोहरे (15 वर्ष) पुत्री उमाशंकर दोहरे की साइकिल में पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद डाला। जिससे सरिता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक डम्फर लेकर भागता, इसी बीच कुछ राहगीरों ने डम्फर पर पथराव कर रोक लिया। पथराव में डम्फर के शीशे टूट गए। जिस पर चालक घटनास्थल पर डम्फर छोड़कर भाग जाने में सफल हो गया।

छात्रा सरिता रोज की तरह अपनी साइकिल से जन सहयोगी इंटर कालेज पढ़ने जा रही थी। सरिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने बकेवर-भरथना सड़क पर जाम लगा दिया। उधर दुर्घटना के साथ जाम की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, कोतवाल देवेन्द्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे तक लगा सड़क जाम को खुलवा दिया।

बकेवर- भरथना मार्ग पर नियमित यातायात करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के पीछे बकेवर मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सड़क किनारे लम्बे समय पहले खोदकर डाले गए फुटपाथ को बताया जा रहा है। मृतक छात्रा के चाचा रामशंकर दोहरे ने बताया मृतका सरिता अपने परिवार में विवाहित दो बड़े भाई करन सिंह 30 वर्ष, सौरभ कुमार 22 वर्ष, विवाहित दो बड़ी बहन संगीता 28 वर्ष, अंजली 25 वर्ष में सबसे छोटी थी। मृतका की मां किरन देवी व पिता उमाशंकर सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से डम्फर को कब्जे में लेकर मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...