राष्ट्रीय पीएमआर दिवस पर यूपीयूएमएस सैफई में कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ

Share This

 इटावा। राष्ट्रीय पीएमआर (फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन) दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सुविधा का शुभारंभ किया गया, जिससे पुराने एवं जटिल दर्द से पीड़ित मरीजों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने इस नई सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगी और उनकी जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. अजय सिंह ने जरूरतमंद मरीजों को ऑर्थोसिस (अस्थिबंध) वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं आत्मनिर्भर जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास चिकित्सा का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि मरीजों को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने योग्य बनाना भी है।

राष्ट्रीय पीएमआर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों को भी कुलपति द्वारा स्टेशनरी वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में समावेशी सोच को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के चिकित्सक, संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...