इकदिल उपचुनाव में साइकिल हुई पंचर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत की हासिल

Share This

इटावा : इकदिल नगर पंचायत उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को 1000 से ज्यादा वोटो से हराकर जीत हासिल की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का भी बुरा हाल उपचुनाव में देखने को मिला।

उपचुनाव में साइकिल हुई पंचर

इटावा के इकदिल में एक बार फिर से नगर पंचायत के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को करारी हार का सामना कराया। बताते चलें कि 2 मई इकदिल नगर पंचायत पर हुए उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के लिए जनता ने वोट डाले थे जिसमें समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रवीण कुमारी, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सरिता कठेरिया, निर्दलीय उम्मीदवार साधना दोहरे और अनीता गोयल के लिए जनता ने वोट डालें। लेकिन जब 5 मई को मतगणना हुई तो यहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार साधना दोहरे को जनता ने 3747 वोट दिए, सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमारी को 2369, बीजेपी से सरिता कठेरिया को 1626 वोट मिले। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार साधना दोहरे ने सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमारी को 1078 वोट से हरा दिया और जीत हासिल की।

सपा ने लगाई थी चुनाव में पूरी ताकत

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रवीण कुमारी के लिए सपा के बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। जिसमें खुद शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं से सांसद आदित्य यादव इस चुनाव में जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगने पहुंचे थे। तो वही अखिलेश यादव के चचेरे और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने भी जनता से वोट मांगे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे भी जनता से वोट मांगते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन जनता ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा नहीं किया और निर्दलीय उम्मीदवार साधना दोहरे को अपना कीमती वोट देकर विजयी कराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...