समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन रामजीलाल सुमन के सम्मान में इटावा में ज्ञापन सौंपा गया

Share This

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज इटावा में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर इटावा कचहरी तक नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बब्लू’ के नेतृत्व में धरना

इस प्रदर्शन का नेतृत्व इटावा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बब्लू’ ने किया। इस मौके पर इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज बुलंद की।

अल्पसंख्यक सभा ने काले कुर्ते पहनकर किया विरोध

इसी क्रम में, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने काले कुर्ते पहनकर सरकार का विरोध किया। उन्होंने कहा, हम दलितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ काले कुर्ते पहनकर विरोध कर रहे हैं। हम अखिलेश यादव जी के अनुयायी हैं, जिन्होंने हमेशा दलित समाज का सम्मान किया है। आज हम सड़कों पर उतरकर रामजीलाल सुमन जी के सम्मान की रक्षा के लिए खड़े हुए हैं।”

समाजवादी पार्टी का आरोप सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को दबाने का काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा से इन वर्गों के उत्थान के लिए काम करती आई है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन समुदायों पर हो रहे अत्याचारों को रोके और उनके सम्मान की रक्षा करे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...