पर्यावरण वन्यजीव संरक्षण,सर्पदंश जागरूकता के लिए डॉ आशीष सम्मानित

Share This

इटावा : प्रदेश सरकार के पर्यावरण,वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भी की है डॉ आशीष की सराहना राजधानी के लखनऊ विश्विद्यालय में विगत 24 अप्रैल से 26 अप्रैल,2025 तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ जूलॉजी ILSSD, 2025 जन्तु विज्ञानियों के महाकुंभ में पूरे प्रदेश में सर्पदंश जागरूकता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके जनपद इटावा के सर्पदंश एवं वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ZSI का प्रोफेसर डी के बेलसारे सुप्रसिद्ध वन्यजीव विज्ञानी मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

36वीं अखिल भारतीय प्राणी विज्ञान कांग्रेस,लखनऊ विश्वविद्यालय 24 अप्रैल 2025 के दौरान मुख्य अतिथि रहे पूर्व कुलपति पंजाब विश्विद्यालय, डॉ अंबेडकर विश्विद्यालय, लखनऊ,पद्मश्री प्रोफेसर आर.सी. सोबती विशिष्ट अतिथि,कुलपति लखनऊ विश्विद्यालय प्रोफेसर ए.के. राय एवम जेडएसआई के अध्यक्ष प्रोफेसर बी.एन. पांडे, डीन फैकल्टी ऑफ साइंस लखनऊ विश्विद्यालय प्रो0 शीला मिश्रा, फ्रांस से पधारे प्रो शमीम अहमद, जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्विद्यालय प्रो0 एम सिराजुद्दीन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

सर्पदंश से सुरक्षा के लिए विशेष हिस्केज डिवाइस बनाकर चर्चा में आए सर्पमित्र डॉ आशीष

अवार्ड से पूर्व मंच से जेड एस आई (इंडिया) के अध्यक्ष प्रोफेसर बी एन पांडेय ने मालवीय सभागार में हजारों जन्तु विज्ञानियों शोध छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति में परिचय देते हुए जनपद इटावा के सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को “स्नेक मैन ऑफ इंडिया” की उपाधि से अलंकृत किया।

जनपद इटावा के पर्यावरणविद सर्पमित्र डॉ आशीष को यह विशिष्ट स्वर्ण पदक उनकी संस्था ओशन के वन्यजीव एवम पर्यावरण संरक्षण के अब तक के किए गए अथक प्रयासों एवम जनपद में विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे विशेष सर्पदंश जागरूकता अभियान द्वारा प्रदेश के विभिन्न किसानों,वन एवम पुलिस कर्मियों,सैफई पीजीआई के चिकित्सकों, जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के शिक्षकों हजारों स्कूली छात्र छात्राओं के सफल प्रशिक्षणों उपरान्त सर्पदंश को जनपद इटावा में अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर लाने के कठिन भागीरथी प्रयास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ फूंक के अंधविश्वास को कम करने के विशेष प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

लखनऊ विश्विद्यालय में आयोजित हुई इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस ILSSD, 2025 में सम्पूर्ण भारत से एक से बढ़कर एक जन्तु विज्ञानी और लाइफ साइंस के शीर्ष विश्वस्तरीय वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे थे।

राजधानी में ZSI के स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगे वाले सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी अब जनपद इटावा के पहले पर्यावरणविद एवं वन्यजीव विशेषज्ञ भी बन गए है।

यह डॉ आशीष के जीवन का दूसरा प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक

इससे पूर्व भी सर्पमित्र डॉ आशीष कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके है। वर्ष 2009 में प्रयागराज में इलाहाबाद विश्विद्यालय में अंतराष्ट्रीय वर्कशॉप में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र का स्वर्ण पदक जीतने के बाद बाद यह उनका दूसरा विशिष्ट स्वर्ण पदक भी है जो उन्हें पर्यावरण,वन्यजीव संरक्षण के साथ सामाजिक जन जागरूकता (सर्पदंश) के लिए चयन समिति की कड़ी स्क्रीनिंग के बाद प्रदान किया गया है।

जीव विज्ञानियों ने डॉ आशीष के विशेष ओशन मॉडल को सराहा

प्राणी विज्ञानियों के इस राष्ट्रीय महाकुंभ में जनपद इटावा का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ त्रिपाठी ने जनपद की जैव विविधता और पर्यावरण सरक्षण के साथ साथ राज्य आपदा (सर्पदंश) को जनपद इटावा में न्यूनतम स्तर पर लाने के उनके 7 वर्षों के अथक प्रयासों पर तैयार शोध पत्र (ओशन मॉडल) भी विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया था जिसे पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण के विषय विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया। इस विशिष्ट उपलब्धि पर डॉ आशीष को उनके शुभचिंतकों ने अपनी विशेष शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...