रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Share This

इटावा : फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरा फाटक के पास मंगलवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में एक दुकानदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शोएब अंसारी पुत्र स्वर्गीय अलीमुद्दीन, निवासी बैरून टोला, कोतवाली क्षेत्र, के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोएब बस स्टैंड के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर कार्यरत था। वह रोज की तरह मंगलवार शाम को अपनी साइकिल से दुकान से निकला था और किसी निजी कार्य से मेहरा फाटक के पास पहुंचा। वहां उसने साइकिल खड़ी कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की, इसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाहा दसे की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल RPF ने स्थानीय फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बुधवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के बड़े भाई उवैस अंसारी ने बताया कि परिवार को हादसे की सूचना बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है रेलवे ट्रैक पार करना बना जानलेवायह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की याद दिलाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...