पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य पथ संचलन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पुष्पवर्षा व हिन्दुत्व-राष्ट्रहित के उद्घोषों के साथ भव्य पथ संचलन का नगर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरथना के तत्वाधान् में नव संवत्सर हिन्दू नववर्ष के शुभ आगमन पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश धारण किये सैकडों स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करके माँ भारती सहित राष्ट्रहित के उद्घोषों से सम्पूर्ण कस्बा गुंजायमान कर दिया।

बुधवार की सांय करीब 4 बजे कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर पालीबम्बा रोड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान् में आयोजित पथ संचलन के तहत निर्धारित पूर्ण गणवेश में सैकडों स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, सरोजनी रोड, सराय रोड, आजाद रोड, मन्दिर दानसहाय, गिरधारीपुरा आदि में अनुशासनात्मक ढंग से भ्रमण करते हुए जयोत्री एकेडमी में पथ संचलन का समापन हुआ। भव्य पथ संचलन का शुभारम्भ विभाग कार्यवाह बौद्धिक शैलेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। हिन्दुत्व-राष्ट्रहित के गगनभेदी जयघोषों के साथ भ्रमण के दौरान पथ संचलन का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के बीच जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। उक्त भव्य पथ संचलन कार्यक्रम में संघ के अलावा विचार परिवार के सभी कार्यकर्ता भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सह जिला कार्यवाह अमित मिश्रा, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, अटल भदौरिया, वैभव भदौरिया, खण्ड कार्यवाह देवेश, नगर कार्यवाह गोविन्द वर्मा, ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, अश्वनी शुक्ला, डा0 उमाशंकर, अमन अवस्थी, त्रिलोकी पोरवाल, डा0 रामस्वरूप यादव, प्रदीप मिश्रा, प्रियांशु, चन्दन दुबे, अक्षय तिवारी, अमित गुप्ता, गिरीश शुक्ला, अनूप जाटव सहित सैकडों स्वयंसेवकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...