चौ0 रघुराज सिंह की स्मृति में लगेगा नेत्र चिकित्सा शिविर

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पूर्व सांसद चौधरी रघुराज सिंह की स्मृति में निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 12 अप्रैल, 2025 दिन शनिवार को आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी बुधवार को कस्बा के मुहल्ला आजाद रोड स्थित दीक्षित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शिविर आयोजक आशा दुबे व ममता चौधरी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के तत्वाधान् में आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज भरथना में आगामी 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले उक्त निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर में प्रातः 9 बजे से नेत्र सम्बन्धी विभिन्न रोगों का नेत्र विशेषज्ञों डा0 उमेश अहिरवान झाँसी, डा0 आर0एस0 शुक्ला आगरा द्वारा निशुल्क परीक्षण करने के उपरान्त दवायें, चश्मा आदि उपलब्ध करायी जायेगीं तथा जो व्यक्ति मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये जायेगें, उन मरीजों को श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर इटावा में भर्ती कराकर विभिन्न दिनांकों को डा0 उमेश अहिरवान झाँसी द्वारा ऑपरेशन किये जायेगें। जिसमें मरीजों के ऑपरेशन पूर्णतया निशुल्क किये जायेगें, उत्तम लैंस का प्रत्यारोपण करने के साथ-साथ मरीजों की देखभाल, दवा, चश्मा आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जायेगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता अन्नू, अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डा0 विद्याकान्त तिवारी व मुख्य वक्ता के रूप में देवेश शास्त्री उपस्थित रहेगें। उक्त नेत्र शिविर में भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा भरथना व श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर इटावा व भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहेगा। वार्ता के दौरान राजेन्द्र कुमार दीक्षित, महेश चन्द्र तिवारी, सुधीर मिश्रा, चन्द्रशेखर राठौर, डा0 आर0एन0 दुबे, मनोज दीक्षित, रामप्रकाश पाल, लविश कौशल, दीपक गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...