ज्ञान स्थली आवासीय विद्यालय में दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

Share This

इटावा:- कर्वाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय में दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) शिव प्रसाद यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी, विद्यालय प्रबंधन प्रमुख शिवमंगल ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।विद्यालय प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकगणों का अभिनंदन स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति के साथ किया गया।दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के सभी वर्गों में प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर आशीर्वाद प्रेषित किया।

दीक्षांत समारोह में चेयरमैन श्री यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, सफलता व दक्षता और बेहतर समय प्रबंधन को बढ़ावा देता है,जो व्यक्तियों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन करता है। छात्रों के लिए अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अनुशासन को अपनाना आवश्यक है,जो अंततः समग्र विकास और सफलता की ओर ले जाता है।

उन्होंने दीक्षांत दिवस के विषय में बताया कि आज का दिन आपके परिणाम का दिन है,जो आपकी मेहनत,लगन व कर्त्तव्यनिष्ठता तथा प्रेरणा का प्रतीक है।इस परिणाम रूपी वृक्ष को आप सभी के पूर्वजों व माता-पिता के आशीर्वाद रूपी जल से सींचा गया है तथा सभी गुरुजनों की देखरेख व काट-छांट द्वारा प्रस्तुत हुआ है,जिसको वर्तमान में स्वीकार करते हुए मन में ऊर्जा व उत्साह का संचार करना है,तथा अगली कक्षा में और बेहतर करने के लिए निरंतर अध्ययनरत रहना है।ईश्वर से बेहतर परिणाम की आशा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।श्री यादव ने छात्रों को उनके जीवन के नये पड़ाव के प्रारंभ के लिए ‘यशस्वी भव’ का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...