गले मिलकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Share This

भरथना- कस्बा के इटावा रोड स्थित अवध गार्डन के समीप स्थापित ईदगाह और सराय रोड की छोटी जामा मस्जिद में ईदुलफितर की नमाज प्रशासनिक अधिकारियों अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार राजकुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान की मौजूदगी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस मौके पर पेश इमाम जनाब हाफिज अजीम संभली ने बड़े ही अदबों एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा कराई गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए क्षेत्र के आसपास और दूरदराज से मुस्लिम बंधुओं ने शिरकत की।

ईद की नमाज में नवाज़ियों ने अपने मुल्क के अमन चैन के लिए दुआ मांगी। सोमवार को ईद की नमाज का समय सुबह सवा 8 बजे निर्धारित किया गया था। नमाज के उपरान्त एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक की जमकर बधाईयां दी गईं। ईद की नमाज के मौके नगर पालिका परिषद चेयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, कांग्रेसी नेता सुखराम सिंधी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी, वहीद भाई, हाजी हारून मूसानी, मोहम्मद हनीफ फारूखी, प्रताप वर्मा, सभासद शिवराम सिंह यादव, आविद अली, राजेश यादव पंडा, निहालुद्दीन, गौस मोहम्मद सुक्खी, बिलाल मूसानी, रशीद खान विक्की, अशफाक सिद्दीकी, पप्पू अब्बासी, मोहम्मद लारा, मोहम्मद जावेद खान, राशिद अल्वी, शाहिद खान, कबीर अहमद, मोहम्मद लारा वकील आदि ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी ने भी अपने आवास पर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाईयां दीं। नमाज के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज शमशुल हसन, उपनिरीक्षक सुमेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...