विवाहिता का नहर में मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Share This

बसरेहर  चार दिन पहले बरेली हाईवे पर लोहिया गंग नहर के पुल से छलांग लगाने वाली विवाहिता का शव रविवार सुबह नहर में उतराता मिला। शव नहर पुल से करीब ढाई किलोमीटर दूर वजीरपुर गांव के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और नहर में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना 20 मार्च की सुबह की है। औरैया के उमरैन निवासी शिवम की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। जब वे बरेली हाईवे पर लोहिया गंग नहर पुल के पास पहुंचे, तो खुशबू ने किसी बहाने से पति से बाइक रुकवाई और अचानक नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज बहाव में लापता हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिला। रविवार सुबह वजीरपुर गांव के लोगों ने नहर में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजनों से पहचान कराई।

शांति कॉलोनी निवासी मृतका के भाई सत्यम ने बहन के पति शिवम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खुशबू चार माह की गर्भवती थी और शिवम उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशबू ने खुद नहर में छलांग नहीं लगाई, बल्कि उसके पति ने उसे धक्का देकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। नायब तहसीलदार प्रीति ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...