हाईवे पर लूट का प्रयास, असफल होने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Share This

भरथना इटावा-कन्नौज हाईवे पर सेंगर नदी पुल के पास शनिवार रात बदमाशों ने एक गारमेंट्स व्यापारी से लूट का प्रयास किया। लूट में नाकाम रहने पर बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

भरथना सराय निवासी अमन सप्रा रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वे सेंगर नदी पुल के पास झिदुआ गांव के मोड़ पर पहुंचे, तो एक कार में सवार चार से पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा लॉक होने के कारण वे असफल रहे। इसके बाद जैसे ही अमन सप्रा ने कार को भगाया, बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उसी हाईवे पर शुक्रवार रात भी लूट की एक घटना सामने आई थी। बदमाशों ने ऑटो सवार दो सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली।

टीला इल खुशालपुर निवासी बृजेश जाटव और गिरधारीपुरा निवासी सोनू पाल इटावा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो सेंगर नदी पुल के पास पहुंचा, आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए 27 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पीटते हुए नहर पुल की ओर ले जाकर नदी में फेंकने का इस दौरान ऑटो चालक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर ऑटो लेकर भागा और दोनों सिक्योरिटी गार्ड भी जान बचाकर ऑटो में सवार होकर वहां से निकल गए। पीड़ित सोनू पाल ने बताया कि वे पुणे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और ट्रेन से इटावा पहुंचे थे। वहां से ऑटो लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

लगातार हो रही वारदातों से हाईवे पर दहशत का माहौल है। पुलिस ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...