होली मिलन एव स्वागत समारोह

Share This

होली मिलन एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन नगला गोर स्थित पंडित ब्रह्म लाल जी के बाग में किया गया। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि किशोर तिवारी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुखदा मिश्रा, विधायक सरिता भदौरिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता विमल भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव महेश, रामकुमार चौधरी, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, शरद वाजपेयी, दिलीप मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों परिषद के पदाधिकारी भी इस समारोह में मौजूद रहे।समारोह में सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। फूलों की होली, मस्तक पर चंदन का तिलक, इत्र तथा फाग समारोह के विशेष आकर्षण रहे। इन परंपराओं ने पूरे कार्यक्रम को और भी रंगीन और आनंदमय बना दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्राकृतिक वातावरण में स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। विशेष रूप से दलबाटी, रसखीर और भुने आलू की व्यवस्था की गई थी, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया।इस आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्म लाल पंडित, अनुराग शुक्ला, अतुल कुमार, देवेश शर्मा, सतीश और दशरथ का विशेष सहयोग रहा। इन सभी के प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाया गया।

होली मिलन समारोह में नेताओं ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट रहने और पारंपरिक त्योहारों को मिलजुलकर मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और रंगों की बौछार के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और खुशीपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...