‘सम्मान बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन, शहीद वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

Share This

हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में ‘सम्मान बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी कुंवर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर इटावा जिले की 12 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने परिवार से किसी न किसी को देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है।मुख्य अतिथि रामशरण गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “शहीदों के त्याग और बलिदान को यह देश कभी भुला नहीं सकता। देश का सैनिक ही असली हीरो होता है, जो हमारी रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देता है।”

कारगिल युद्ध के हीरो एवं पूर्व सिपाही श्यामवीर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाया था और रात 12:20 बजे तिरंगा लहराकर जीत का परचम फहराया था।”कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अभिषेक ज्ञानार्थी ने की, जबकि संचालन अनुरुद्ध गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता आशीष बाथम, सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कुंवर सिंह, युवा समाजसेवी डॉ. हरिशंकर पटेल, कार्यक्रम सह-संयोजक दीप्ति अवस्थी एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र भदौरिया ने संबोधित किया।कार्यक्रम संयोजक वरुण दुबे एवं प्रांत आयाम प्रमुख अनुराग भदौरिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि देवेंद्र प्रताप ‘आग’ एवं रियाज इटवी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जिससे समूचा वातावरण देशभक्ति की भावना से भर गया।कार्यक्रम में अंकित, सोनू कश्यप, गौरव, अनुज, अनिकेत, रमन सहित सैनिक संघ के सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...