प्राथमिक विद्यालय सूखाताल में विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण का आयोजन

Share This

प्राथमिक विद्यालय सूखाताल में एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के कुल 11 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष किरन एवं प्रभारी सचिव अनुपमा रानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई और उन्हें विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शासन द्वारा विद्यालयों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

प्रभारी सचिव अनुपमा रानी ने बताया कि शासन की कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय की भौतिक स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के शैक्षिक स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आज परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

समिति के सदस्यों को यह समझाया गया कि विद्यालय के समुचित विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सक्रिय भागीदारी से 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव जैसी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. हरी शंकर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ने से शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

प्रशिक्षण के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिप्रा संगीत (सहा. अध्यापक), कुमारी शिखा (सहा. अध्यापक), सुशीला (शिक्षा मित्र), प्रदीप कुमार (शिक्षा मित्र) और रसोइयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया।  प्रभारी सचिव अनुपमा रानी ने सभी उपस्थित सदस्यों, शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...