जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

Share This

जिला पुरुष अस्पताल में बदहाल व्यवस्था मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आए दिन अस्पताल की मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन मशीन के पहले से ही खराब होने के बाद अब एक्स-रे मशीन भी बंद हो गई, जिससे बड़ी संख्या में मरीज बिना एक्स-रे कराए वापस लौटने को मजबूर हो गए।

शुक्रवार को कई मरीज एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण किसी का भी एक्स-रे नहीं हो सका। गुरुवार को भी यही हाल रहा, जब मरीजों को बिना एक्स-रे कराए लौटना पड़ा। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते उन्हें निजी केंद्रों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा सबसे अधिक एक्स-रे लिखे जाते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के स्टाफ ने भी मरीजों को स्पष्ट रूप से बता दिया कि मशीन काम नहीं कर रही, जिससे काफी संख्या में मरीज मायूस होकर लौट गए।

जिन मरीजों को एक्स-रे की बेहद आवश्यकता थी, वे मजबूरन निजी केंद्रों पर महंगे दामों में जांच कराने गए। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मशीन में आई तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...