आरक्षण व्यवस्था की पुनः समीक्षा की मांग

Share This

समाजसेवी अनन्त अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि अगर वास्तव में अमीर-गरीब, ऊंच-नीच, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के भेद को समाप्त करना है, तो आरक्षण की पुनः समीक्षा कर जाति आधारित व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।

अनन्त अग्रवाल ने कहा कि आरक्षण लागू हुए लगभग 75 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक हर दलित और हर पिछड़े वर्ग को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। आज भी कई पिछड़े और दलित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े की सही परिभाषा आर्थिक रूप से कमजोर होना है, और ऐसे ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान ने समाज में ऊंच-नीच की जो व्यवस्था थी, उसे समाप्त कर दिया है। आज समाज में सभी एक-दूसरे के सुख-दुःख में खुले मन से शामिल होते हैं और साथ बैठकर खाते-पीते हैं। ऐसे में अगड़ा, पिछड़ा या दलित का भेदभाव अब प्रासंगिक नहीं रह गया है।

अनन्त अग्रवाल ने राजनैतिक दलों से अपील की कि वे केवल वोट बैंक की राजनीति से दूर रहें और उन दलित और पिछड़े परिवारों को आरक्षण का लाभ दें, जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरक्षण की आड़ में कुछ ही परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं, जबकि कई गरीब और जरूरतमंद इससे अछूते हैं। अतः आरक्षण की समीक्षा कर वंचित दलितों, पिछड़ों और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को इसका लाभ दिया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपेक्षा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से कई वर्षों से लंबित विवादित मुद्दों का हल निकाला है। इसी तरह, आरक्षण की समीक्षा की भी जरूरत है। वंचित दलितों और पिछड़ों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें उनके अधिकारों का लाभ मिल सके।

अनन्त अग्रवाल ने यह भी कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी सरकार आरक्षण समाप्त कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार सभी वर्गों के विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और आरक्षण की सही समीक्षा के लिए सरकार का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने पुनः आरक्षण प्रणाली की खुले मन से समीक्षा करने और इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...