कांशीराम कॉलोनी में बदहाल स्थिति, समस्याओं से जूझ रहे लोग

Share This

नगला खुमान के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी की हालत बदतर हो चुकी है। यहां रहने वाले लोग गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच रहने को मजबूर हैं। गटर जाम हैं, सड़कों पर गड्ढे हैं और नालियां बजबजा रही हैं। हर ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे कॉलोनी में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर वे अपनी फरियाद लेकर कहां जाएं?कांशीराम कॉलोनी का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में किया गया था। यहां कुल 264 तीन मंजिला आवास बनाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में अब यह कॉलोनी अव्यवस्था का शिकार हो गई है।

कॉलोनी की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं, जिनमें पानी जमा रहता है। पानी निकासी की व्यवस्था ठप हो चुकी है, जिससे गंदा पानी सड़कों और कॉलोनी के दोनों ओर भर जाता है। लोग उसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इस जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और बीमारियां फैल रही हैं।कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि वे बार-बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब यह कॉलोनी गरीबों के लिए बनी थी, तो अब इसे बदहाल क्यों छोड़ दिया गया है? प्रशासन की अनदेखी के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...