भारत विकास परिषद् इटावा शाखा में नए पदाधिकारियों का निर्वाचन एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

Share This

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के निर्वाचन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शक्ति धाम समारोह स्थल, प्रकाश नगर महेरा चुंगी में सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ, प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा, प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव, प्रान्तीय संगठन सचिव एवं शाखा चुनाव अधिकारी बी.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के पूजन-अर्चन और वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने की तथा संयोजन एस.एन. चौधरी और कुलदीप अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव, शाखा चुनाव अधिकारी बी.के. सिंह और शक्ति धाम समारोह स्थल के स्वामी बृजमोहन मिश्रा ‘बच्चू’ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पहले सत्र में शाखा चुनाव अधिकारी बी.के. सिंह ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी और अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन मांगे। सभी पदों पर एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण प्रान्तीय पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव ने हरी शंकर त्रिपाठी को अध्यक्ष, शैलजा पाठक को सचिव और विवेक रंजन गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस निर्वाचन का स्वागत किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

दूसरे सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कवि रजनीश त्रिपाठी ने अपनी काव्य रचनाओं से समा बांधा। परिषद् के सदस्यों ने फाग गायन कलाकारों और राधा-कृष्ण झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पगड़ी और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। लोक गायकों ने पारंपरिक फाग गायन की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर फूलों की होली खेली। परिषद् के सदस्यों ने भी कलाकारों के साथ नृत्य कर होली महोत्सव को हर्षोल्लासपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक और परिषद् के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें नुमाइश कार्यालय के प्रभारी शिव चरण राठौर, बाबा बर्फानी समिति के सचिव बृजेश मिश्रा, जाइंटस क्लब के अध्यक्ष विश्व विजय त्रिवेदी, भागवताचार्य ब्रह्म कुमार मिश्रा, पत्रकार अतुल बी.एन. चतुर्वेदी, प्रोफेसर आर.के.एस. यादव, प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कुल 125 से अधिक लोगों ने इस भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में संयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत सभी ने सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप अवस्थी ने कुशलता पूर्वक किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...