रंगों का उत्सव: बाजारों में खरीदारों की भीड़ से बढ़ी रौनक

Share This

होली के महापर्व पर नगर के प्रमुख बाजार बालूगंज, सब्जी मंडी, मोतीगंज में खासा उत्साह देखने को मिला। रंगों के इस त्यौहार पर खरीददारों की भीड़ कई दिनों पूर्व से ही जुटने लगी और अंतिम दिन तक बाजारों में रौनक बनी रही।

ग्राहकों ने रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी आदि के साथ-साथ गन्ने की भी जमकर खरीदारी की। सड़क किनारे लगी रंग और गन्ने की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर गन्ना व्यापारी द्वारा 10 रुपये प्रति गन्ना का खुला रेट घोषित करने के बाद लोगों में गन्ना खरीदने की दिलचस्पी और बढ़ गई।

वहीं, रंगों की दुकान लगाने वाले व्यापारी रोहित ने बताया कि होली का त्योहार अब पहले जैसा व्यापक नहीं रहा। पहले जहां यह पर्व कई दिनों तक मनाया जाता था, अब यह मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब लोगों को रंगों से एलर्जी होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण रंगों की बिक्री में गिरावट आई है। अब पहले जैसा माहौल बाजारों में नहीं दिखता, क्योंकि लोग रंग खेलने से बचने लगे हैं और अधिकतर गुलाल व फूलों से होली मना रहे हैं।

यह बदलाव शहर के युवाओं में भी देखा जा सकता है, जो अब पहले जैसी उमंग से होली का आनंद नहीं ले रहे हैं। कोली समुदाय के लोगों का कहना है कि होली उनके लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, लेकिन अब इसका माहौल पहले जैसा नहीं रहा। रंग लगाने पर झगड़े की नौबत तक आ जाती है, जिससे लोग अब इस परंपरा से कतराने लगे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...