भैसरई में किसान सभा की बैठक, वामपंथी नेता मुकुट सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Share This

होली आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने वाला त्योहार है, जो स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के मूलमंत्र का प्रतीक है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—हम सभी भाई-भाई हैं। इसी विचार के साथ वरिष्ठ वामपंथी नेता और उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने भैसरई (जसवंतनगर) में आयोजित किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जबर सिंह शाक्य ने की, जबकि संचालन जिला संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत ने किया।

बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मुकुट सिंह ने कहा कि आज किसान-मजदूर और आमजन बिजली निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी और कृषि नीति जैसी प्राणलेवा समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अडानी स्मार्ट मीटर योजना के जरिए जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है और कृषि बाजार नीति के माध्यम से वापस लिए गए काले कृषि कानूनों को चोर दरवाजे से फिर लागू करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी, बिजली निजीकरण और महंगे बिलों को वापस लेने के जो वादे मोदी सरकार ने किए थे, वे अब पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण की घोषणा और स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए गले का फंदा बनने जा रहे हैं। इससे आम नागरिकों की परेशानियां और बढ़ेंगी, जबकि बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जाएगा।

किसान नेता ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है और सच बोलने वालों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने सीतापुर में पत्रकार की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करें और अधिक से अधिक संख्या में किसान सभा से जुड़ें।

बैठक में तय किया गया कि जिला कचहरी पर प्रदर्शन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा और किसानों की स्थानीय मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा हमेशा किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार की शोषणकारी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। किसान सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा, ताकि किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...