बिजली चोरी पकड़ने और बकाया वसूली के लिए चला अभियान, 108 कनेक्शन काटे

Share This

इटावा। बिजली विभाग की ओर से चेकिंग और बकाया बिल वसूली के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि बकाया बिल जमा न करने वाले 108 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।

सोमवार को उपखंड अधिकारी पीयूष कुमार मौर्या तथा अवर अभियंता विनोद यादव के नेतृत्व में मैनपुरी फाटक से संबंधित क्षेत्र घटिया अजमत अली तथा नौरंगाबाद में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके कनेक्शन काट दिए गए और बिजली थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

विभाग की तीन टीमों ने तीन एसडीओ के नेतृत्व में बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया। इन टीमों ने बकाया बिल जमा न करने पर 108 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री की टीम ने सबसे ज्यादा 43 कनेक्शन काटे, उपखंड अधिकारी प्रथम की टीम ने 37 और उपखंड अधिकारी द्वितीय की टीम ने 28 कनेक्शन काटे। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा किया, जिससे 11 लाख 40 हजार रुपये की वसूली की गई।

 बकेवर में उपखंड अधिकारी संत कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता नरदेव सिंह व लाइनमैन प्रेम कुशवाहा, अभय शुक्ला ने दीक्षितान मुहाल, कहारान मुहाल, ठाकुरान बादव मुहाल, पुरावली दरवाजा में अभियान चलाया। इसमें 3 लाख 50 हजार रुपये के बकाया वाले 17 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और 1 लाख 5 हजार रुपये की वसूली की गई।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा से बचाया जा सके और बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...