इटावा में पत्रकारों का होली मिलन, राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड पर गहरी चिंता

Share This

इटावा।यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा कि आज संपन्न हुई मासिक बैठक में होली मिलन समारोह के साथ-साथ सीतापुर के महोली में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हुई निर्मम हत्या के मामले पर विचार विमर्श किया गया एवं दो मिनट मौन रहकर विन्रम श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने की एवं बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के विरोध में कल सुबह जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा एवं मृतक पत्रकार के परिजनों को सरकार एक करोड रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की जाएगी।

यूनियन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने अपने खर्जे पर बैठक में उपस्थित पत्रकारों को मिष्ठान वितरित किया एवं बैठक में आगामी रंगों के पर्व होली के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ एवं आपस में सभी ने मिलकर एक दूसरे के गुलाल लगाया और होली मिलन की परंपरा का निर्वाह किया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बी एन चतुर्वेदी ने पूर्व के यूनियन के संक्षिप्त क्रियाकलापों का विवरण पेश किया , आगामी योजनाओं के बारे में पत्रकारों के हितों के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की बैठक में महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी,अमित वर्मा मुजफ्फर अली सुशील सम्राट संजय चौहान ,गौरव भदोरिया ,सौरभ सिंह वंदना सिंह विनय बाथम, अजय बाथम,फरमान, विवेक दुबे ,दीपेश तिवारी बलबीर यादव करण कठेरिया मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...