होली और ईद को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति व्यवस्था पर जोर

Share This

जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों से पहले साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो भ्रामक खबरों पर नजर रखेगी और आवश्यक कदम उठाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तत्परता से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे और पुलिसकर्मी गश्त बढ़ाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, एसपी क्राइम सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...