सामूहिक विवाह योजना के तहत 229 और जोड़ों की शादी कराएगा समाज कल्याण विभाग

Share This

जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत कराए जाने का सिलसिला जारी है। इस वित्तीय वर्ष में अभी 229 जोड़ों की शादी और कराई जानी है, जिसके बाद इस योजना का वार्षिक लक्ष्य पूरा हो जाएगा। समाज कल्याण विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी है।

इस साल जिले में कुल 853 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 624 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। अब शेष 229 जोड़ों की शादी जल्द कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संपूर्ण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे इच्छुक लाभार्थी ब्लॉक कार्यालय या नगर पंचायत जाने की बजाय कहीं से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह 12 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ये जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी एक बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 200 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी योजना के प्रचार-प्रसार में भी जुटे हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...