पत्नी का शव लेकर पहुंचे मायके वाले, बेटे के लिए संपत्ति में हिस्से की मांग पर अड़े

Share This

कुंअरा गांव में सोमवार देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो साल से मायके में रह रही 32 वर्षीय कविता का शव उसके परिजन लेकर पहुंचे। मृतिका के परिजन उसके चार वर्षीय बेटे दक्ष को पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग पर अड़ गए।

गांव लुधियानी निवासी रामशंकर ने अपनी बेटी कविता की शादी 2018 में कुंअरा गांव के पंकज कुशवाह के साथ की थी। 2021 में कविता ने बेटे दक्ष को जन्म दिया। लेकिन दो साल पहले वह मायके चली गई और नोएडा सिटी में रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगी। उसका बेटा दक्ष भी उसी के साथ रहता था।

मृतिका के पति पंकज कुशवाह ने बताया कि एक मार्च को एक रिश्तेदार ने सूचना दी कि उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब वह नोएडा जाने के लिए निकला, तो रास्ते में गांव हर्राजपुरा के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह घायल हो गया और जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

मृतिका के मायके वाले कविता का शव लेकर ससुराल पहुंचे और बेटे दक्ष के नाम संपत्ति में आधे हिस्से की मांग करने लगे। वहीं, मृतिका के ससुर शिव कुमार का कहना था कि उनके दो बेटे पंकज और पिंकू हैं, जो कानपुर में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति में एक तिहाई हिस्सा तो दिया जा सकता है, लेकिन आधा हिस्सा देना संभव नहीं है। इस विवाद को लेकर गांव में तनाव बना रहा। दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें जारी हैं, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...