सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विधानसभा में उठाई इटावा के विकास की मांग

Share This

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विधानसभा में सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने इटावा नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने की मांग की, यह बताते हुए कि इसके लिए सभी आवश्यक मानक पूरे किए जा चुके हैं और कई बार इस संबंध में अनुरोध भी किया गया है।

विधायक ने इकदिल को ब्लॉक बनाए जाने की मांग दोहराई, यह कहते हुए कि ब्लॉक न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सैफई की दूरी को देखते हुए इटावा के जिला अस्पताल को सिटी हॉस्पिटल का दर्जा दिया जाए, बच्चों के लिए 12 बेड का एनआईसीयू स्थापित किया जाए और मेडिकल केयर यूनिट में 50 बेड का अस्पताल संचालित किया जाए।

उन्होंने ऐतिहासिक टिक्सी मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की ताकि यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। इसके अतिरिक्त, शहर में विद्युत शवदाह ग्रह की स्थापना और एक आधुनिक ऑडिटोरियम बनाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। विधायक ने बढपुरा विकासखंड में 132 केवीए का पावर हाउस स्थापित करने की जरूरत बताई जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।

इसके अलावा, ग्राम जुगारामऊ में प्राचीन हनुमान मंदिर से गांव तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग की गई। साथ ही, नगर के समीप से बहने वाली यमुना नदी के घाटों के निर्माण और यमुना रिवर फ्रंट विकसित किए जाने की भी मांग सदन में रखी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...