सीएमओ डॉ. गीताराम का तबादला, डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

Share This

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ में संयुक्त निदेशक के पद पर सीएमओ डॉ. गीताराम का स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर के एसीएमओ रहे डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह को इटावा का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने इटावा पहुंचकर सीएमओ डॉ. गीताराम से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नए सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि वे समय से अस्पताल पहुंचकर मरीजों को देखें। यदि निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोग्य मेलों में भी डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

कार्यालय पहुंचने पर नए सीएमओ का स्वागत एसीएमओ डॉ. शिवचरण हेंब्रम, डॉ. बी.एल. संजय, डीटीओ डॉ. एस.एन. यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. यतेन्द्र राजपूत, डॉ. बलराज, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुबोध चौहान, डीपीएम संदीप दीक्षित, डीसीपीएम प्रभात बाजपेई, गौरव पोरवाल सहित सभी एमओआईसी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...