गुदड़ी बाजार में कूड़े के ढेर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Share This

शहर के गुदड़ी बाजार में रविवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे एक क्षतिग्रस्त दुकान में भरे कूड़े के ढेर में आग भड़क उठी। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिससे बाजार के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

जिस दुकान में आग लगी, वह बिना शटर की थी और वहां काफी समय से कूड़ा जमा था। आसपास कई कपड़े की दुकानें होने के कारण आग फैलने का खतरा था, लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि किसी ने लापरवाही से जलती हुई चीज वहां फेंक दी होगी।

व्यापारी सोनल अग्रवाल ने बताया कि यह दुकान काफी समय से उपयोग में नहीं थी और आसपास के दुकानदार इसमें कूड़ा-कबाड़ भर देते थे। उन्होंने कई बार सफाई कर्मियों से कूड़ा हटाने का अनुरोध किया और इसके लिए पैसे देने की भी पेशकश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 व्यापारियों में नगर पालिका और प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोष देखने को मिला। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय पर इस दुकान से कूड़ा हटा दिया गया होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में ऐसी लावारिस दुकानों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...