जनता कॉलेज बकेवर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज बकेवर इटावा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा जय गुरुदेव आश्रम खितौरा में आयोजित हो रहे विशेष शिविर के तीसरे दिवस का शुभारंभ योगाभ्यास एवं मोटिवेशन के द्वारा किया गया।

योगाभ्यास एवं मोटिवेशन आश्रम के सन्यासी शिवम राजपूत ने कराया और बताया कि योग का मतलब है जुड़ना तथा मोटिवेशन से हम अपने मन की चंचलता को एकाग्र कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे मन में एक सेकंड में 1000 विचार बनते हैं लेकिन हमको सिर्फ एक विचार पर ही एकाग्रता करके चलना होगा जो हमें सफल और मूल्यवान बनाएगा और यह सब सिर्फ योगाभ्यास के सतत प्रयास से ही संभव होगा।

इसी सत्र में प्रो एमपी यादव ने हार्टफुलनेस एवं रिलैक्सेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की। तद्पश्चात स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई की कथा गांव में जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रथम तकनीकी सत्र में कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज यादव के दिशा निर्देशन में गांव खितौरा के सर्वेक्षण के लिए विभिन्न बिंदुओं जैसे गांव का इतिहास, गांव का नक्शा, किसानों का मुख्य फसल चक्र, गांव के रोजगार कीमत व्यवस्था, गांव की मुख्य समस्याओं एवं उनके निदान के उपायों पर विशेष चर्चा की गई।

द्वितीय तकनीकी सत्र में एचडीएफसी इटावा के विपिन चौबे ने बताया कि अच्छी शिक्षा लेकर आप आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी है। जसवंत नगर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अवनीश कुमार ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनता कॉलेज बकेवर की एक अलग पहचान है।

इसमें पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ सामाजिक सद्भाव भी सिखाया जाता है। इसी सत्र में स्वयंसेवकों के द्वारा आश्रम के एक निश्चित क्षेत्र में अमरूद की बाग लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए स्वयंसेवकों ने आज गड्ढे बनाये। तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता मिशन शक्ति पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

इसी सत्र में खतौरा मंदिर के प्रबंधक अरविंद यादव ने स्वयंसेवकों को सत्संग के माध्यम से शाकाहारी रहने एवं शाकाहार होने के विभिन्न फायदे भी बताएं। इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापक डॉ आदित्य कुमार, शिक्षणेत्तर कर्मचारी राजकुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार, गणेश, शैलेंद्र मिश्रा सहित 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...