जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान नगला भगवंत निवासी 50 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। यह हादसा 26 फरवरी को हुआ, जब मुकेश अपने साथी जनवेद (55) के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
जमुना बाग के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मुकेश और जनवेद को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल में चार दिन तक इलाज चलने के बाद शनिवार को मुकेश ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, जनवेद की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
थाना प्रभारी राम सहाय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।मुकेश की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।