ग्राम पंचायत महेवा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, प्रशासन ने रुकवाया काम

Share This

ग्राम पंचायत महेवा में विधायक निधि से हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने खाद के गड्ढे की जमीन पर सड़क बनाए जाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल और चौकी प्रभारी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और दोनों पक्षों को साक्ष्य सहित उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर निर्णय लेने के निर्देश दिए।

भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम की निधि से ग्राम बस्ती महेवा में महेवा-अहेरीपुर रोड से यतेन्द्र दोहरे के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के निवासी राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि ने तहसीलदार, एसडीएम और डीएम से शिकायत कर सड़क निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यह जगह खाद के गड्ढे के लिए निर्धारित थी और इसे घूरे से मिट्टी डालकर पाट दिया गया है।

शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल और चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को साक्ष्यों के साथ उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश होने और उनके आदेश के बाद ही आगे का निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।

इस मामले को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खाद के गड्ढे की जमीन पर सड़क नहीं बननी चाहिए, जबकि दूसरा पक्ष विकास कार्य का समर्थन कर रहा है। प्रशासन अब इस विवाद को हल करने के लिए जल्द ही दोनों पक्षों की सुनवाई कर उचित निर्णय लेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...